भिलाई। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। अब दाई-दीदी क्लीनिक केवल महिलाओं को चिकित्सा सुविधा देने के लिए तैयार किया गया है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री कर चुके हैं। इसका लाभ शहर के बस्ती क्षेत्रों में 20 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है। भिलाई में 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट काम कर रहे हैं जिनमें से एक को पिंक एमएमयू में परिवर्तित किया गया है।












