भिलाई। फेफड़ों को धूल तथा किसी भी प्रकार के धुएं से बचाना चाहिए। ये आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। फेफड़ों का संक्रमण न्यूमोनिया कहलाता है। नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2019 के मुताबिक देश में प्रतिदिन 21 लोगों की मृत्यु फेफड़ों के संक्रमण के कारण हो जाती है। इनमें से 10 की मृत्यु श्वांस संबंधी गंभीर संक्रमण के कारण होती है जबिक शेष मामले निमोनिया के होते हैं। 2019 में 5 वर्ष से कम उम्र के 8 लाख बच्चों की मौत निमोनिया से हो गई। इनमें से अधिकांश की उम्र 2 वर्ष से कम थी। उक्त जानकारी हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतीक नरेश कौशिक ने विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर दी। उन्होंने भाप लेने का सही तरीका भी बताया।












