भिलाई। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी पौधे एवं उनसे बने अर्क के प्रयोग से शरीर को स्वस्थ्य रखने नगर पालिक निगम परिसर में आज महिला उत्थान मंडल ने तुलसी के पौधे, तुलसी चॉकलेट एवं अर्क का वितरण किया। निगम के सभागार में निगम के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने निःशुल्क तुलसी पौधे घरों में लगाने के लिए प्राप्त किये। इसके अलावा महापौर देवेन्द्र यादव एवं महापौर परिषद के सदस्यों को भी महिला मंडल के सदस्यों ने तुलसी से बने हुए औषधि एवं अन्य उत्पाद देकर निरोग रहने के उपाय भी बताए।












