भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज जरूरतमंद लोगों को दीपावली पूजन की सामग्री का वितरण किया। बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष एवं बच्चों ने इसका लाभ लिया। नेहरू नगर स्थित ‘लिबास’ कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में लाई-बताशा, मिट्टी के दीये, और मिष्ठान्न का एक पैकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्र्म में रमेश पटेल, श्रीलेखा विरुलकर, अमित श्रीवास्तव, फजल फारूकी ने इसमें अंशदान किया। संस्था के डॉ संतोष राय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के स्वयंसेवक प्रीति, पारस, किशन, यामिनी, विनम्र, काजल, अविनाश, अपूर्वा, साबिया, अक्षर, अनुष्का आदि ने योगदान किया।












