भिलाई। मानव संसाधन विभाग तथा शिक्षा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित स्कूलों के शिक्षकों हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें भिलाई एवं दल्लीराजहरा में बीएसपी द्वारा संचालित शालाओं के 55 प्राचार्यों, प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ महेन्द्र मिश्रा एवं राजकुमार शर्मा ने अपनी बात रखी। लेंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन नई दिल्ली में बहुभाषी शिक्षा के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ महेन्द्र मिश्रा ने नई नीति में प्राथमिक शिक्षा और शिक्षा में भाषा से संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।












