Ma Sharda Samarthya

Deepawali

भिलाई। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट शनिवार 7 नवम्बर को बस्ती वासियों एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को दीपावली के उपलक्ष्य में दीया, पटाखे और मिठाई का वितरण करेगा। यह कार्यक्रम संस्था के नेहरू नगर स्थित ‘‘लिबास’’ कार्यालय से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘‘लिबास’’ के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया है वरन् बरसात में बरसाती एवं छातो, गर्मी में पंखे एवं चप्पल, जरूरतमंद छात्रो को सायकल आदि का भी वितरण किया जाता है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *