भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज शनिवार 7 नवम्बर को जरूरतमंदों को दीपावली के लिए दीया, मोमबत्ती एवं पटाखों का वितरण किया जाएगा। शाम 4 बजे से संस्था द्वारा नेहरू नगर में संचालित लिबास कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संस्था के केतन ठक्कर, प्रवीण बाफना, पीयूष जोशी, दिव्या रत्नानी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए इस कार्य को संपादित करेंगे।












