दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में महामहिम राज्यपाल की अनुशंसा से सात वरिष्ठ प्राध्यापकों को पृथक-पृथक संकाय का डीन मनोनीत किया गया है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के सहा. कुलसचिव, अकादमिक डॉ. सुमीत अग्रवाल ने बताया कि आगामी दो वर्षों के लिए यह नियुक्तियां की गई है। जिन संकायों में ये संकायाध्यक्ष (डीन) मनोनीत किये गये हैं उनमें कला, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, विज्ञान, वाणिज्य, गृहविज्ञान तथा जीव विज्ञान संकाय शामिल है। ये सभी डीन विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद् तथा पीएचडी, आरडीसी की बैठकों में उपस्थित रहकर शोधार्थियों को उनके शोध कार्य हेतु रचनात्मक सुझाव दे सकेंगे।












