बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विकासखड के सुदूरवर्ती ग्राम-गिधवा-परसदा एवं मुरकुटा जलाशयों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का बीड़ा यहां की महिलाओं ने उठा लिया है। महिलाएं अलग-अलग पालियों में यहां झाड़ू और टोकनी लेकर पालीथीन, पन्नी और डिस्पोजेबल ग्लास-प्लेट उठाती हैं और उन्हें निर्धारित स्थल पर डम्प करती हैं। यहां की आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) और जलाशय में नवम्बर से फरवरी तक देशी विदेशी पक्षियों का डेरा लगता है। बड़ी संख्या में लोग अब इन्हें देखने के लिए यहां पहुंचने लगे हैं।












