दुर्ग। शासकीय डॉ वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के नृत्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर भूतपूर्व और वर्तमान में नृत्य विषय अध्ययनरत छात्राओं का सम्मिलन समारोह ऑनलाईन आयोजित किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में निवासरत छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भगीदारी की। इस डिजिटल कार्यक्रम में नृत्य विषय की अनेक छात्रायें उपस्थित थी।












