नई दिल्ली। कोरोना का वायरस छलिये का किरदार अख्तियार कर चुका है। वायरस आरटी-पीसीआर जांच को चकमा दे रहा है। कई मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच निगेटिव मिली, लेकिन ब्रांकोस्कोपी से पता चला कि वायरस फेफड़े में छिपा हुआ है। इसलिए अब कोरोना को तत्काल पकड़ने सीधे एचआरसीटी और सामान्य लैब टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है। आईएल-6 टेस्ट को इसमें बेहद कारगर पाया गया है।












