दुर्ग। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की कवायद अब मिशन मोड पर प्रारंभ हो गयी है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के राज्य गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार इस संबंध में बैठक एवं कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग संभाग के 62 शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजकों की ऑनलाईन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।












