दुर्ग। नैक मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय मिलकर समन्वित रूप से प्रयास करें तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये। डॉ पल्टा आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ‘‘नैक की नई मूल्यांकन पद्धति‘‘ विषय पर आयोजित 5 दिवसीय ऑनलाईन कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।












