भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) बेंगलुरु द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय नैक ए-ग्रेड प्राप्त छत्तीसगढ़ का पहला निजी महाविद्यालय बन गया है। महाविद्यालय को इससे पहले पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा दो बार श्रेष्ठ निजी महाविद्यालय घोषित किया जा चुका है। हेमचंद यादव विवि की स्वच्छता रैंकिंग में भी महाविद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। एनएसएस और एनसीसी में भी महाविद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।












