भिलाई। भिलाई की पहली पीढ़ी के सदस्य एवं सहकारिता पुरुष श्री राघवेन्द्र नारायण पाल का आज देहावसान हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में चिकित्साधीन थे। वे सीए प्रदीप पाल, डॉ राजीव पाल, इंजीनियर संदीप कुमार पाल एवं संदीप कुमार पाल के पिता थे। भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सहकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें मुख्यमंत्री सहकारिता पुरुष का खिताब दिया गया था।












