भिलाई। भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की इकाई महात्मा गांधी नेशनल कॉउन्सिल ऑफ रूरल एजुकेशन द्वारा स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन चैंपियन’ अवार्ड प्रदान किया गया है। काउंसिल द्वारा सभी राज्यो के सभी जिलों से इस अवार्ड हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। यह अवार्ड लीडरशीप, ग्रीनरी, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और सस्टेंनबिलिटी एवं ऊर्जा संरक्षण के बिन्दुओं पर प्रदान किया गया है।












