नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 551 प्रमुख जिला अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने के आदेश दिये हैं। इन्हें जल्द से जल्द शुरू करना होगा ताकि सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति अबाध रूप से जारी रहे। इस परियोजना को वित्तीय सहयोग प्रदान करने की सैद्धांतिक सहमति पीएम केयर फंड से मिल चुकी है।












