बेमेतरा। बेमेतरा जिले में इस वर्ष 2 लाख 19 हजार 480 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की जायेगी। पिछले वर्ष 2 लाख 19 हजार 970 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती की गयी थी। राज्य शासन की मंशा अनुसार किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिये धान के रकबें में कमी की जायेगी और दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाया जायेगा।












