भिलाई। एमजे कालेज की एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने कालेज के पांच गोद ग्रामों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किये। गांव में कोरोना के प्रभाव का सर्वेक्षण करते हुए उन्होंने कोविड गाइडलाइंस की विस्तार से जानकारी प्रदान की। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर थोड़ी भी आशंका होने पर टीकाकरण अधिकारी को उसकी जानकारी दें। पर अपनी बारी आने पर टीका करण केन्द्र तक अवश्य पहुंचें।












