भिलाई। तपती दोपहरी में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए एमजे कालेज के वामा क्लब ने उन्हें एनर्जी ड्रिंक पिलाया। साथ ही उन्हें अपने शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए उपायों की जानकारी दी। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में वामा क्लब के सदस्यों ने शिरकत की।












