भिलाई। एमजे कालेज के एलुमनाई एसोसिसएशन के सप्ताहव्यापी ऑनलाइन वर्कशॉप आज प्रारंभ हुआ। पहले दिन की वक्ता के रूप में श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की टीचर चरणीत कौर ने लैंग्वेज सीखने के गुर बताए। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।












