भिलाई। एमजे स्कूल के समर कैम्प में आज का दिन फ्री-स्टाइल डांस, कैलिग्राफी, टेबल मैनर्स आदि के नाम रहा। बड़ी संख्या में ऑनलाइन जुड़े बच्चों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया और स्वयं भी करके देखा। स्कूल की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने पैरेन्ट्स और स्टूडेन्ट्स से आग्रह किया कि जो कुछ भी इस ऑनलाइन प्रोग्राम में सीख रहे हैं उसका निरंतर अभ्यास करें। इससे न केवल गर्मी की छुट्टियां अच्छे से कटेंगी बल्कि भविष्य में भी बहुत काम आएगा।












