MJ School Summer Camp

MJ School summer camp Tie and Die art

भिलाई। एमजे स्कूल न्यू आर्य नगर कोहका द्वारा आयोजित ऑनलाइन समर कैम्प के 9वें दिन नौनिहालों को टाई एंड डाई का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आर्ट टीचर संदीप्ति झा ने फ्री हैण्ड आर्ट का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने अपने माता-पिता के सहयोग से इन गतिविधियों को अपने घर पर ही पूरा किया। रुमाल को रंगने के लिए टाई एंड डाई का उपयोग करने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आए। बच्चों को खेल खेल में नई तालीम देने की यह सोच स्कूल की डायरेक्टर तथा ईसीए की सदस्य डॉ श्रीलेखा विरुलकर की है जिसे स्कूल की प्रधान पाठिका मुनमुन चटर्जी अमली जामा पहना रही हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *