भिलाई। एमजे स्कूल न्यू आर्यनगर कोहका द्वारा आयोजित समर कैम्प में बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चे यहां मजेदार गतिविधियों के माध्यम से न केवल शारीरिक एवं मानसिक वर्जिश कर रहे हैं बल्कि आनन्द के साथ ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। नर्सरी राइम्स और बाल गीतों पर डांस का प्रशिक्षण डेक्लमेशन के लिए बच्चों को तैयार करेगा।












