भिलाई। एमजे कालेज में एलुमनाई एसोसिएशन की व्याख्यान माला के चौथे दिन आज घनश्याम सिंह आर्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक भूमिका डांगे ने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कक्षा में विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करना। इसका अनुशीलन अवश्य करना चाहिए। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देशन में आयोजित इस व्याख्यानमाला में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे, शिक्षा संकाय की प्रभारी डॉ श्वेता भाटिया भी उपस्थित थीं।












