भिलाई। बौद्ध समाज इस कोरोना संक्रमण काल में समाज को लौटाने की पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहा है। जिसमें वंचित समुदाय को राशन व मेडिकल किट देने के साथ डाक्टरों का परामर्श व फूड पैकेट तक की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. अंबेडकर संस्कृतिक भवन सेक्टर-6 इन दिनों सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन का मुख्यालय बना हुआ है।












