साइंस कालेज में पर्यावरण सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार
दुर्ग। कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया की पूरी व्यवस्था तहस-नहस हो गई है। इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों के कारण कचरे की मात्रा भी बहुत बढ़ गई है। इसका निपटान एक बड़ी चुनौती बन गई है। युवाओं को अपने अपने क्षेत्रों में समूह बनाकर इनसे निपटने के उपाय करने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। यह बातें लंदन में यूथ इनोवेशंस की सह-संस्थापक निलगुन पाला ने कहीं। वे शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित वेबीनार को संबोधित कर रही थीं।












