दुर्ग। इस भीषण गर्मी में पंछियों को दाना और पानी के लिए तरसते देखा गया है। कभी घोंसले के लिए तो कभी पानी के लिए पंछियों को संघर्ष करते देखा जाता है। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग की एम.एससी की छात्राओं ने चिड़ियों के लिए एक अभियान शुरू किया है ‘एक घर मेरी चिया के नाम’। इन छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं अपने निवास के आस-पास पेड़ों पर घोसले बनाकर रखें है और सकोरो में दाना-पानी की व्यवस्था की है।












