दुर्ग। हाल ही में भारत के पश्चिमी एवं दक्षिणी तट पर कहर बरपाने वाले चक्रवाती तूफान “ताऊते” का मतलब होता है – खतरनाक छिपकली। यह नाम म्यांमार ने सुझाया था। समुद्री तूफानों के नामकरण की एक बेहद रोचक दास्तान है। यह नामकरण कैसे और किसके द्वारा किया जाता है – बता रहे हैं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव। डॉ श्रीवास्तव अंचल के जाने माने भूगर्भशास्त्री एवं वरिष्ठ प्राध्यापक हैं।












