दुर्ग। जल सरंक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रति सजग रहकर अपने-अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास करना चाहिये। ये उद्गार छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज व्यक्त किये। राज्यपाल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ऑनलाईन कार्यशाला को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं।‘ कार्यशाला में 25 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, दुर्ग संभाग के अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. सुशील चंद्र तिवारी, कुलसचिव डॉ. सी. एल. देवांगन सहित लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागी ऑनलाईन उपस्थित थे।












