भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सीवेज सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए सक्शन कम जेटिंग मशीन खरीदने की स्वीकृति मिली थी। अब 3 नग नई मशीन के आने के बाद निगम क्षेत्र के घरों और कॉलोनियों के सीवेज चेंबर से गंदगी निकालने का काम और शीघ्रता से होने लगेगा। अमृत मिशन के सैप्टेज मैनेजमेंट घटक के तहत मशीन खरीदने हेतु राज्य शहरी विकास अभिकरण से विभिन्न शर्तों के साथ अनुमति प्राप्त हुई थी।












