भिलाई। अमेरिका में बसे दंतेवाड़ा मूल के गणेश कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत में प्लाज्मा डोनर्स के लिए एक वेबपोर्टल और ऐप शुरू किया है। इस पोर्टल पर पंजीयन निःशुल्क है। इसमें प्लाज्मा डोनर एवं जरूरतमंद दोनों लॉग-इन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य देने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच एक सेतु की तरह काम करना है।












