भिलाई। पिछले लगभग सवा साल से काम धंधे बंद हैं। लोग अपनी जमा पूंजी खा रहे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत में हैं वो लोग जो रोज कमाते-रोज खाते हैं। इनके पास कोई बचत नहीं होती। कोरोना लॉकडाउन के कारण इनका जीवन संकट में है। ऐसे समय में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट इन तक सूखा राशन पहुंचा कर राहत देने की कोशिश कर रहा है।












