बेमेतरा। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग व फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसमें सबसे महत्वूपूर्ण सेवा एंबूलेंस और मुक्तांजली वाहनों की देखी जा रही है। सुबह हो या शाम 24 घंटे सायरन बजाते यह एंबूलेंस के पायलट अपनी जान पर खेलकर संक्रमितों को समय पर कोविड केयर अस्पताल पहुंचाकर जान बचा रहे हैं। फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर के रुप में संक्रमण के जोखिम के बावजूद डयूटी पर तैनात रहते हैं।












