खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी में कोरोनाकाल बनाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर वेबीनार का आयोजन किया गया। अय्यर हेल्थकेयर भिलाई की डायरेक्टर डॉ सुजाता जयराम अय्यर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता थीं। मुख्य अतिथि के रूप में वेदमाता गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद शर्मा उपस्थित थे।












