भिलाई। इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर आज हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में नर्सों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि नर्सों के बिना किसी भी हेल्थ केयर सिस्टम की कल्पना नहीं की जा सकती। कोविड काल में चिकित्सकों के साथ ही नर्सों ने भी 12-12 घंटे के लम्बे शिफ्ट में काम कर अपने समर्पण का परिचय दिया है।












