दुर्ग। आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती शारदा वर्मा ने आज कहा कि प्रदेश में स्तरीय उच्च शिक्षा संस्थानों का अभाव है। नैक मूल्यांकन के लिए सभी महाविद्यालयों को तैयारी करनी है। इस कार्य को समूह में बेहतर ढंग से किया जा सकता है। समूहों का गठन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि इसका अधिकतम लाभ मिले। श्रीमती वर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं।












