भिलाई। एनीमल सेवियर्स लॉकडाउन में बेजुबानों की सुध ले रही है। संस्था के सदस्य धूप, बारिश और संक्रमण की परवाह न करते हुए बेजुबानों की सेवा में जुटे हैं। संस्था के सदस्यों में कोरोना संक्रमण का भी कोई खौफ देखने को मिल रहा है। एनीमल सेवियर्स लावारिस जानवरों को भोजन के साथ-साथ दवा-पानी देने के कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। प्रतिदिन वे 4-5 के समूह में टाउनशिप के विभिन्न इलाकों सहित पावर हाउस, सुपेला, वैशालीनगर, नेहरू नगर इलाके में लावारिस जानवरों को भोजन करा रहे हैं।












