भिलाई। कोविड में शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है। हमारे यहां लोगों में स्वयं अपना इलाज करने की भी फितरत है। इसके साथ ही भारत दुनिया का डायबिटीज कैपिटल भी है। इन सभी कारकों ने मिलकर ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमाइकोसिस) को महामारी में तब्दील कर दिया। यह कोरोना से भी खतरनाक है और इतनी तेजी से फैलता है कि संभालते-संभालते भी रोगी की मौत हो जाती है। यह कहना है कि हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ एवं कोविड टीम के सदस्य डॉ अपूर्व वर्मा का।












