दुर्ग। सेंट जेवियर्स कॉलेज तमिलनाडु के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ जी सहाय एंथनी जेवियर ने कहा कि मनुष्य की गतिविधियों के कारण अनेक जीव जंतु विलुप्त हो चुके हैं या विलुप्ति की कगार पर हैं। इससे पूरा इकोलॉजी प्रभावित हुआ है जो नित नई चुनौतियां उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने ब्रम्हाण्ड की उत्पत्ति तथा जीवन की शुरुवात की रोचक जानकारी दी। डॉ एंथनी जेवयर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेबीनार को संबोधित कर रहे थे।












