दुर्ग। शास. वि.या.ता.स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में बायोटेक्नालॉजी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रायपुर के समन्वयन में ’’इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइटस’’ पर आयोजित 7 दिवसीय आनलाईन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात आईपीआर विशेषज्ञों का व्याख्यान हुआ एवं इससे संबंधित सभी पहलुओं कानून एवं एक्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।












