बेमेतरा। बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों के लिए 27.05.2021 से 15.06.2021 के बीच कार्यालयीन समय में आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी जिला बेमेतरा के शासकीय वेबसाइट https:// bemetara.gov.in पर उपलब्ध है।












