दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा आइक्यूएसी के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसमें NET/GATE/SET/JEST पैटर्न पर आधारित तैयारी कराई जा रही है। 20 दिन की कक्षाओं के पश्चात विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों तक प्रेषित की गई।












