दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा सीएचएम कॉलेज, उल्हासनगर महाराष्ट्र के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) आज प्रारंभ हो गया। इसमें 21 राज्यों तथा 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी सुनिश्चित की है। साइंस कालेज के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह तथा सीएचएम कालेज की प्राचार्य डॉ मंजू लालवानी पाठक ने इसका संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।












