दुर्ग। शा. विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा आतंरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ, एनसीसी, एनएसएस और यूथ रेड क्रास के संयुक्त तत्वाधान में 18+ कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह के आशीर्वाद एवं प्रेणना से आयोजित इस कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ शमा हमदानी ने लोगों को प्रेरित किया।












