भिलाई। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छ.ग. बिलासपुर द्वारा 15 जून से विभिन्न पाठ्सक्रमों की सत्रांत परिक्षाएँ आनलाइन ली जावेंगी। दुर्ग संभाग में 28 महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र मान्य करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा में संभाग के साढे पाँच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं I












