भिलाई। किडनी कैंसर यदि आरंभिक चरण में पकड़ में आ जाए तो इसका पूर्ण इलाज संभव है। तीसरे या चौथे स्टेज में बहुत ज्यादा विकल्प नहीं बचते। देश में प्रतिवर्ष किडनी कैंसर के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की स्थिति यह है कि 10 जरूरतमंदों पर एक ही किडनी उपलब्ध हो पाती है। यह बातें विश्व किडनी कैंसर दिवस पर हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रेमराज देबता ने कहीं।












