बेमेतरा। पंजाबीपारा वार्ड निवासी स्व.श्री सतीश प्रभाकर जोगलेकर जो कि स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल खण्डसरा में लिपिक के पद पर पदस्थ थे, का आकस्मिक निधन 10 अप्रैल 2021 को कोरोना बीमारी से गया। स्व. श्री जोगलेकर की पुत्री नंदिता को सहायक ग्रेड-03 के पद पर फौरी तौर पर नियुक्ति दी गई है, जिससे उनके परिवार को सहारा मिला गया।












