दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के प्रमुख प्रोफेसर जनेन्द्र कुमार दीवान ने बताया कि महाविद्यालय में इस वर्ष 1000 पौधे रोपित किये जायेगे।












