भिलाई। उड़ान एक मंजिल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण किया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजू साहू ने इस अवसर पर कहा कि लोगों ने पानी को तो बिकते देखा था पर ऑक्सीजन की कीमत उन्हें अब जाकर समझ में आई है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।












